छत्तीसगढ़ / रायपुर

एशिया का सबसे बड़ा फॉसिल्स पार्क बनेगा मनेन्द्रगढ़ में, सीएम बघेल 21 मार्च को रखेंगे निव..

 रायपुर: एशिया का सबसे बड़ा और छत्तीसगढ़ का पहला समुद्री फॉसिल्स पार्क मनेंद्रगढ़ में बनेगा 25 करोड़ साल पुराने समुद्री फॉसिल्स के समृद्ध संग्रह की खोज के बाद उसे संरक्षित किया जा सके, इसलिए पार्क का निर्माण वन विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने प्रपोजल को फाइनल कर लिया है और डिजाइन को हरी झंडी मिल गई है। 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल पार्ककी नीव रखेंगे। पार्क का निर्माण हसदेव नदी स्थित टाउनशिप के बाहरी क्षेत्र आमाखेरवा में किया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने इस पार्क को मेरिन फॉसिल्स पार्कनाम दिया है।

 
अधिकारियों के अनुसार समुद्री फॉसिल्स आमाखेरवा में होने की जानकारी वर्ष 2012 में मिली थी। कोरिया वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी मुख्यालय को दी और बीरबल साहनी इंस्टीटयूट ऑफ पैलियो बॉटनी लखनऊ के विशेषज्ञों से सलाह ली। इंस्टीटयूट ने 2015 में फॉसिल्स की जांच करने के लिए वैज्ञानिक भेजे तो पता चला कि 25 करोड़ साल पुराने फॉसिल्स है। इसकी जानकारी होने पर वन विभाग के अधिकारियों ने 2015 में फॉसिल्स वाले हिस्सों की घेराबंदी कर हेरिटेज के रूप में विकसित कर दिया। राज्य सरकार के निर्देश पर अब पार्कके रूप में डेवलप करके उसे प्रदेश की पहचान बनाने की तैयारी की जा रही है। प्रस्तावित पार्क हसदेव और हसिया नदी के संगम पर करीब 1 किलोमीटर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा।
 
ये जीवाश्म मिले
शहर के आमाखेरवा इलाके के पास हसदेव नदी के बीच करीब एक किलोमीटर का क्षेत्र समुद्री जीवों और वनस्पतियों के जीवाश्म से भरा हुआ है। इस क्षेत्र में बाइवाल्व मोलस्का, युरीडेस्मा और एवीक्युलोपेक्टेन आदि समुद्री जीवों के जीवाश्म मौजूद हैं। इनके अलावा पेलेसिपोइस, गैस्ट्रोपोड्स, ब्रेकियोपोइस, ब्रायोजोअन्स और क्रिनएड्स प्रजाति के जीव भी हैं।
 
क्या है फॉसिल्स
 
फॉसिल्स से तात्पर्य वह समुद्री जीव-जंतु है जो करोड़ो वर्ष पहले यहां लहराते समुद्र में रहते थे तथा प्राकृतिक परिवर्तन एवं पृथ्वी के पुनर्निर्माण में समुद्र के हटने पर उन जीवों के अंश पत्थरों के मध्य दबकर यथावत रह गए थे। फॉसिल्स पृथ्वी के परिवर्तन के वैज्ञानिक साक्ष्य हैं।
 
फॉसिल्स पार्कका निर्माण करने की स्वीकृति मिल गई है। 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल पार्ककी नीव रखेंगे। पार्कके निर्माण में कोलकाता और रायपुर के एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image