छत्तीसगढ़ / रायपुर

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने दर्ज की बड़ी जीत, 20 हजार पल्स बहुमत से जीत की हासिल...

 रायपुर| खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को रिकार्ड 20 हजार मतों के अंतर से शिकस्त दी है. कांग्रेस की जीत में सबसे अहम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा को माना जा रहा है. यही वजह है कि पिछले चुनाव में तीसरे स्थान पर आने के बाद इस उपचुनाव में रिकार्ड मतों के अंतर से जीत हासिल की है. कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश बघेल का मुखौटा लगाकर जीत का जश्न मना रहे हैं.

खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने भी मोर्चा संभाला हुआ था. न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जनता तक कांग्रेस की बात को पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोहम्मद अकबर को अहम जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसे पूरी संजीदगी से निभाते हुए मोहम्मद अकबर ने स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने में अहम भूमिका दिलाई.
खैरागढ़ उपचुनाव में मिली जीत के बाद अब सदन में कांग्रेस विधायकों की संख्या बढ़कर 71 होने हो गई है. दंतेवाड़ा, चित्रकोट और मरवाही में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन कर तीनों सीटों में जीत हासिल की थी. अब कांग्रेस ने शानदार रिकॉर्ड बनाते हुए चौथे उपचुनाव को भी अपने पाले में कर लिया है. खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव परिणाम की तस्वीर भी साफ हो चुकी है. इसी के साथ अब सदन में कांग्रेस विधायकों की संख्या 71 हो जाएगी.
इस तरह कांग्रेस को बढ़त मिलती गयी:
 
पहले राउंड में कांग्रेस 1175 वोटों से आगे. 
 
दूसरे राउंड में कांग्रेस 2557 वोटों से आगे . 
 
तीसरे राउंड में कांग्रेस 3704 वोटों से आगे. 
 
चौथे राउंड में कांग्रेस 5148 वोटों से आगे. 
 
5वे राऊंड में कांग्रेस 6827 वोटों से आगे. 
 
6वें राऊंड में कांग्रेस 8886 वोटों से आगे. 
 
7वे राऊंड में कांग्रेस 9891 वोटों से आगे
 
10वें राऊंड में कांग्रेस 12156 वोटों से आगे. 
 
12वें राऊंड में कांग्रेस 11167 वोटों से आगे. 
 
13वें राऊंड में कांग्रेस 13175 वोटों से आगे. 
 
14वें राऊंड में कांग्रेस 14072वोटों से आगे. 
 
15वें राऊंड में कांग्रेस 15633 वोटों से आगे. 
 
16वें राऊंड में कांग्रेस 17530 वोटों से आगे. 
 
17वें राऊंड में कांग्रेस 18027 वोटों से आगे. 
 
18वें राऊंड में कांग्रेस 19076 वोटों से आगे. 
 
19वें राऊंड में कांग्रेस 19741 वोटों से आगे. 
 
20वें राऊंड में कांग्रेस 19374 वोटों से आगे.

Leave Your Comment

Click to reload image