BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा तेज़ रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराई हादसे में 5 लोगो की गई जान सभी राजिम मेला जा रहे थे
रायपुर |
16-Feb-2022
राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। कार के पलटने से कार में सवार 5 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार सभी मृतक भिलाई के सुभाष नगर की निवासी है। कार में सवार होकर सभी लोग राजिम पुन्नी मेला में शामिल होने जा रहे थे। अभनपुर पहुंचने से पहले केंद्री गांव के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। वहीं कार के पलटने से 5 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई।
पूरा घटनाक्रम रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र के केन्द्री के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आज से राजिम में शुरू पवित्र राजिम कुंभ मेला में शामिल होने भिलाई सुभाष नगर की रहने वाली महिलांए जाईलों कार से रवाना हुई थी। कार में 9 महिलांए सवार थी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार जाईलो कार अभनपुर के पास पहुंची ही थी, तभी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, इस दुर्घटना में जहां 5 महिलओं की मौके पर ही मौत होने की खबर है, वही 4 अन्य महिला सहित चालक को गंभीर चोट आई है,