रोचक तथ्य

चंद्र ग्रहण 2024 : 18 सितंबर को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण , जाने आप के लिए कैसा रहेगा ग्रहण

ज्योतिषियों की मानें तो वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगने वाला है। 18 सितंबर को चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसके लिए सूतक मान्य नहीं होगा। हालांकि, ग्रहण के समय इन चीजों से जरूर परहेज करें। वहीं, ग्रहण के बाद स्नान-ध्यान करें। इसके बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके बाद अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार दान करें।

इस ग्रहण का राशियों के हिसाब से कैसा असर पड़ेगा आप के जीवन में जाने

मेष
मेष राशि वालों को अपने किसी करीबी के साथ अपने रिश्ते में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह कोई रोमांटिक पार्टनर, कोई अच्छा दोस्त, कोई बिजनेस पार्टनर या कोई दुश्मन भी हो सकता है। आपकी स्थिति के आधार पर, आंशिक चंद्र ग्रहण आपको अपने रिश्ते को और गहरा करने या इसे पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रेरित कर सकता है।

वृषभ
यह महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छे संकेत लेकर आ रहा है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इससे इन राशियों के प्रेम जीवन में सुधार आ सकता है। दांपत्य जीवन में तालमेल बढ़ेगा और स्वास्थ्य पर भी अच्छा असर पड़ेगा।

मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। इस राशि के लोगों के लिए चंद्रग्रहण काफी लाभकारी साबित हो सकता है। साथ ही इस राशि के लोगों की शादी में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। प्रेम जीवन में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लेकिन थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।

कर्क
कर्क राशि के लोगों को करियर में बदलाव का अनुभव होने की संभावना है। यह चंद्र ग्रहण उनके करियर क्षेत्र को सक्रिय करेगा। वे अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ने का फैसला कर सकते हैं। हालाँकि, ये बदलाव उनके निजी जीवन को भी प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए सावधानी से निर्णय लें।

सिंह
सिंह राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छे परिणाम देगा। इस दौरान आपको धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह ग्रहण फलदायी रहेगा।

कन्या
कन्या राशि वालों को पद-प्रतिष्ठा के साथ-साथ पदोन्नति भी मिलेगी। साथ ही इस दौरान आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। इस दौरान किए गए निवेश से आपको आने वाले दिनों में अच्छा लाभ मिलेगा।

तुला
तुला राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इस दौरान आपके परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी भी आपको परेशान कर सकते हैं। इसलिए वहां सावधान रहने की जरूरत है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह ग्रहण बहुत अच्छा रहने वाला है। इस राशि के लोग व्यापार के साथ-साथ प्रेम जीवन में भी बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है।

धनु
धनु राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण सबसे ज्यादा उनकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपके खर्चे काफी बढ़ जाएंगे। साथ ही आपके कई पूरे हो चुके काम अधूरे रह सकते हैं।

मकर
चंद्र ग्रहण मकर राशि के जातकों के जीवन में परेशानी ला सकता है। मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। परिवार के बुजुर्गों से अनबन हो सकती है, यह आपके लिए ठीक नहीं है।

कुंभ
इस दौरान आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति पर काफी असर पड़ सकता है। आर्थिक लाभ पाने के लिए आप जो भी काम करेंगे, वह सब सफल होगा।

मीन
मीन राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण काफी अच्छा साबित होगा। मीन राशि वालों को चंद्र ग्रहण के तुरंत बाद ही लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। पिछले कई दिनों से रुके हुए आपके काम पूरे हो सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको आर्थिक लाभ भी होगा।

 

क्या न करें
चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ न करें और न ही देवी-देवताओं की प्रतिमा को स्पर्श करें। शास्त्रों में ग्रहण के दौरान भगवान की प्रतिमाओं को स्पर्श करने की मनाही है। इस समय देवी-देवताओं के नामों का मंत्र उच्चारण करें।
ज्योतिषीयों की मानें तो चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर राहु का प्रभाव बढ़ जाता है। इसके लिए ग्रहण के समय भूलकर भी खाना न पकाएं। इस समय भोजन करने की भी मनाही होती है। अत: ग्रहण के समय खानपान से परहेज करें। बीमार व्यक्ति, बच्चे और गर्भवती महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर खाने की अनुमति है।
ग्रहण के समय सोना भी नहीं चाहिए। इसके लिए चंद्र ग्रहण के समय न सोएं। ऐसा करने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
चंद्र ग्रहण के दौरान नुकीली चीजों का प्रयोग न करें। इस समय कैंची, चाकू और सुई आदि चीजों से परहेज करें। इसके साथ ही ग्रहण के समय श्मशान एवं नकारात्मक जगहों पर जाने से परहेज करें।


क्या करें

चंद्र ग्रहण के दौरान इस समय भगवान विष्णु के नामों का मंत्र जप करें। इसके साथ ही महामृत्यंजय मंत्र का जप करें। ऐसा करने से जातक पर भगवान विष्णु की कृपा बरसती है।
ग्रहण के बाद स्नान-ध्यान करें। घर में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें। इसके बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु या महादेव की पूजा करें।
ग्रहण के बाद स्नान-ध्यान और पूजा-पाठ से निवृत्त होकर आर्थिक स्थिति के अनुसार दान करें। आप साबुत अनाज का दान कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image