देश-विदेश

1 अगस्त को गोल्फ, निशानेबाजी, हॉकी, मुक्केबाजी और तीरंदाजी में भारत के खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगेभारतीय खिलाडी जाने उनका समय

  1 अगस्त को गोल्फ, निशानेबाजी, हॉकी, मुक्केबाजी और तीरंदाजी में भारत के खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।

गोल्फ 
गोल्फ के पहले राउंड में भारत के गगनजीत भुल्लर और शुभांकर शर्मा दोपहर 12:30 बजे खेलते हुए नजर आएंगे।
शुभांकर और गगनजीत पहली बार ओलंपिक में खेलते हुए नजर आएंगे। शुभांकर एशिया के नंबर-1 खिलाड़ी भी रहे हैं।
इन दोनों के अलावा अदिति अशोक और दीक्षा डागर भी भारत की टीम का हिस्सा हैं। कुल 120 गोल्फ खिलाड़ी 60 पुरुष और 60 महिलाएं पेरिस ओलंपिक 2024 में खेलते हुए नजर आने वाले हैं।
मेडल
निशानेबाजी 
1 अगस्त को निशानेबाजी में भारत के लिए बड़ा मुकाबला होगा। स्पप्निल कुशाले पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन का फाइनल खेलते हुए नजर आएंगे।
उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 590 का स्कोर बनाया था। अब यह खिलाड़ी दोपहर 1:00 बजे पदक के लिए निशाना लगाएगा।
बता दें कि, इस स्पर्धा में 3 पोजिशन में निशाना लगाना होता है। इनमें झुककर/बैठकर, लेट कर और खड़े होकर निशाना लगाया जाता है।
हॉकी
भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में अब तक कमाल का प्रदर्शन करते आई है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने अपने 3 में से 2 मैच जीते हुए हैं और 1 मैच ड्रॉ (अंक- 7) खेला है।
अब टीम बेल्जियम जैसी मजबूत टीम के खिलाफ दोपहर 1:30 बजे खेलने उतरेगी। यह पूल-B का मुकाबला होगा।
भारत के कप्तान हरमनप्रीत कमाल के फॉर्म में हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा 4 गोल दागे हैं।
अन्य
मुक्केबाजी के राउंड ऑफ 16 में निखत जरीन चीन के वू यू के खिलाफ दोपहर 2:30 बजे खेलते हुए नजर आएंगी। वह अपना पहला मुकाबला जर्मनी की मैक्सी करीना के खिलाफ जीत चुकी हैं।
तिरंदाजी में प्रवीण जाधव दोपहर 2:31 बजे एकल मुकाबला खेलेंगे। इसके बाद निशानेबाजी में सिफ्त कौर और अंजुम मोदगिल दोपहर 3:30 बजे 50 मिटर राइफल स्पर्धा के महिला क्वालिफिकेशन में खेलने उतरेंगी।
सेलिंग (नौका) के मुकाबले में नेत्रा कुमानन पहला रेस रात 7:05 बजे खेला जाएगा

Leave Your Comment

Click to reload image