देश-विदेश

घर पहुंचा मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, केंद्र ने सारे कार्यक्रम किए रद्द, टीम इंडिया मेलबर्न टेस्ट में काली पट्‌टी बांधकर खेलने उतरी

 अपने आर्थिक सुधारों के दम पर भारत की अर्थव्यवस्था को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाले पूर्व वित्त मंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अब इस दुनिया में नही रहे। 26 सितंबर देर रात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Manmohan Singh) का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंच गया है। लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। पूर्व पीएम के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक (7 days of national mourning) घोषित किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। वहीं केंद्र ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए है।


पूर्व पीएम लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था।हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

पीएम नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया एक्स पर अपने और मनमोहन सिंह के साथ वाले फोटो शेयर करते हुए साथ बिताए हुए पलों को याद किया। पीएम मोदी ने लिखा कि- भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने।

उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।

मैंने एक मार्गदर्शक खो दियाः राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को याद करते हुए लिखा कि- मनमोहन सिंह जी ने बहुत ही बुद्धिमत्ता और ईमानदारी के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने पूरे देश को प्रेरित किया। श्रीमती कौर और उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ। मैंने एक मार्गदर्शक और मार्गदर्शक खो दिया है। हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे।

उनकी ईमानदारी हमेशा हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगीः प्रियंका गांधी

वायनाड और कांग्रेस सांसद प्रिय़ंका गांधी ने लिखा कि- राजनीति में बहुत कम लोग सरदार मनमोहन सिंह जी जैसा सम्मान पाते हैं। उनकी ईमानदारी हमेशा हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगी और वे हमेशा उन लोगों के बीच खड़े रहेंगे जो इस देश से सच्चा प्यार करते हैं, क्योंकि वे अपने विरोधियों द्वारा अनुचित और गहरे व्यक्तिगत हमलों के बावजूद राष्ट्र की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ रहे। वे वास्तव में समतावादी, बुद्धिमान, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले और अंत तक साहसी रहे। राजनीति की कठिन दुनिया में एक अद्वितीय गरिमामय और सज्जन व्यक्ति।

टीम इंडिया मेलबर्न टेस्ट में आज काली पट्‌टी बांधकर खेलने उतरी

केरल सरकार ने डॉ. सिंह के सम्मान में 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक 7 दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। टीम इंडिया भी मेलबर्न टेस्ट में आज काली पट्‌टी बांधकर खेलने उतरी है।

Leave Your Comment

Click to reload image