UPSC सिविल सर्विस का रिजल्ट जारी : टॉप 4 में चार लड़कियां, इशिता किशोर सबसे आगे, 933 स्टूडेंट्स का हुआ सिलेक्शन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में टॉप 4 में लड़कियां आगे रहीं जिसमें से इशिता किशोर ने टॉप वन में जगह बनाई।
दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरति एन ने बाजी मारी। चौथे स्थान पर स्मृति मिश्रा और पांचवें स्थान पर गहना नव्या जेम्स रहीं। उम्मीदवारों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के तकरीबन 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे।
इतने कैंडिडेट्स हुए क्वालिफाई
फाइनल रिजल्ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, 263 ओबीसी, 154 एससी और 72 एसटी कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें UPSC CSE मुख्य परिणाम 2022 (अंतिम) लिखा हो।
• अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
पीडीएफ फाइल में यूपीएससी सिविल सेवा मेन फाइनल रिजल्ट 2022 होगा।
मेरिट लिस्ट चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें।