छत्तीसगढ़ / कांकेर

सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में, एक BSF जवान और एक महिला नक्सली घायल हुए हैं

 कांकेर जिले के प्रभावित क्षेत्र परतापुर इलाके में एक मुठभेड़ हुई है

कांकेर जिले के प्रभावित क्षेत्र परतापुर इलाके में एक मुठभेड़ हुई है, जिसमें बीएसएफ जवान और एक महिला नक्सली घायल हुए हैं। घायल नक्सली को सुरक्षाबल के जवान मुठभेड़ स्थल से ले जाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि बीएसएफ के 178वीं बटालियन की संयुक्त पार्टी ग्राम मरकाचुवा की ओर सर्चिंग के लिए प्रतापपुर क्षेत्र में जा रही थी। जब वे वापस लौट रहे थे, तभी घटना घटी। मुठभेड़ में एक महिला नक्सली के पैर में गोली लगी है और वह गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल महिला नक्सली की पहचान फगनी के नाम से हुई है, और उनके पति विनोद मदनवाड़ा एलओएस कमांडर के रूप में पहचाना जाता है। इस मुठभेड़ में एक BSF जवान विकास सिंह को मामूली चोट आई है, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

Leave Your Comment

Click to reload image