देश-विदेश

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, टर्म‍िनल-1 की छत का हिस्सा गिरा 1 की मौत और कुछ लोगो की घायल होने की खबर है

 दिल्ली में सुबह से हो रही भारी बारिश के बीच शुक्रवार सुबह आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 एयरपोर्ट की छत गिर गई। हादसे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली फायर सर्विस की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है। वहीं, घटना में 6 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे की चपेट में कई गाड़ियां भी आ गईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद चार फायर टेंडर को मौके पर भेजा गया।

हादस में मृतक को 20 लाख मुआवजा
दिल्ली फायर सर्विस की तरफ से राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हादसे के कारण 20 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू टर्मिनल एक पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले को 20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही घायलों को 3-3 लाख रुपये मुआवजा मिलेगा। नायडू ने कहाकि टर्मिनल-1 पर शनिवार से सामान्य सेवा बहाल की जाएगी।
हादसे को लेकर डायल के प्रवक्ता ने कहा कि आज सुबह से ही भारी बारिश के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 के पुराने प्रस्थान प्रांगण में छतरी का एक हिस्सा सुबह 5 बजे के आसपास गिर गया। लोगों के घायल होने की खबर है। प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को निकालने और मेडिकल हेल्प देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना के परिणामस्वरूप, टर्मिनल 1 से सभी प्रस्थान अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा उपाय के रूप में चेक-इन काउंटर बंद कर दिए गए हैं। हम इस व्यवधान के लिए ईमानदारी से खेद व्यक्त करते हैं। साथ ही किसी भी असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं।

 

Leave Your Comment

Click to reload image