देश-विदेश

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है : आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी

 केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी अब दिल्ली की नई सीएम बनेंगी। आतिशी तत्कालीन मुख्यमंत्रियों में भारत की सबसे युवा मुख्यमंत्री बनेंगी। उनकी उम्र अभी 43 साल की है। देश के तत्कालीन उम्रदराज मुख्यमंत्रियों की बात करें तो केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की उम्र सबसे ज्यादा है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ नौवें स्थान पर हैं और उनकी उम्र 52 साल है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं और उनकी उम्र 49 साल है। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान की उम्र 50 साल है और वे लिस्ट में छठें स्थान पर हैं। उम्रदराज मुख्यमंत्रियों में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी हैं जो इस समय 73 साल के हैं, तो वहीं भारत के सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन हैं, जिनकी उम्र 79 साल है।

आप विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखाा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया. इस पूरे मामले पर आतिशी ने कहा कि केजरीवाल जी ने मुझ पर भरोसा किया, मुझे विधायक बनाया, मुझे मंत्री बनाया और आज मुख्यमंत्री बनने की जिम्मेदारी दी है. मैं खुश हूं कि मुझ पर अरविंद केजरीवाल ने इतना भरोसा किया.

वहीं दिल्‍ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्‍यमंत्री की कुर्सी पर कोई बैठे फर्क नहीं पड़ता. दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री ने दो दिन पहले ही घोषणा की थी कि वो मुख्‍यमंत्री पद छोड़ देंगे और किसी अन्‍य आम आदमी पार्टी के नेता को सीएम की कुर्सी पर बिठाया जाएगा.


दिल्ली को कांग्रेस की शीला दीक्षित और भाजपा की सुषमा स्वराज के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की आतिशी के रूप में तीसरी महिला मुख्यमंत्री मिलने वाली हैं। सबसे पहले शीला दीक्षित, दिल्ली की सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रही थीं, जिन्होंने 1998 से 2013 तक 15 वर्षों तक यह पद संभाला था। शीला दीक्षित 60 साल की आयु में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं, जबकि सुषमा स्वराज ने 46 साल की उम्र में यह पद संभाला था। शीला दीक्षित, दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं, क्योंकि वह इसकी सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहीं और देश में सबसे लंबे समय तक महिला मुख्यमंत्री रही हैं।

 

Leave Your Comment

Click to reload image